"Renowned Bone Specialist Dr. B.B. Prasad Honored as National President of All India Kayastha Mahasabha Medical Wing" ,"प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.बी. प्रसाद को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मेडिकल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया"

0

 रामगढ़ जिला के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बी बी प्रसाद को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का चिकित्सा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनय किया गया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रामगढ़ जिला के चित्रांशों ने हर्ष व्यक्त किया है। डाक्टर बी बी प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर बी बी प्रसाद एक लम्बे समय से अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं रामगढ़, रांची और पटना में देते रहे हैं। अब सम्प्रति दिल्ली में बस गए है और वहीं चिकित्सा क्षेत्र के साथ साथ समाजिक कार्यों में अपने अनुभव से समाज को लाभान्वित कर रहे हैं। मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरुण चन्दन सिन्हा, रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, विनोद कुमार श्रीवास्तव, धन्नजय वर्मा , राजीव पामदत्त, अमित कुमार सिन्हा, राजेश कुमार,बामेश्वर प्रसाद, मुन्ना श्रीवास्तव,प्रो प्रदीप कुमार सिन्हा, अधिवक्ता आनन्द कुमार,कुंवर बक्सी, डाक्टर आर के सिन्हा, डाक्टर के चन्द्रा, डाक्टर उदय श्रीवास्तव, डाक्टर रोहित वर्मा,मनोज कुमार सिन्हा, संजय लाला,सूर्यवंश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, सुजीत नारायण सिन्हा, उपेन्द्र कुमार सिन्हा,विरेन्द्र कुमार सिन्हा दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, डाक्टर संजीव कृष्ण जमुवार, आशुतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, दीपक कुमार सिन्हा , अजीत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, ज्योति कुमार सिन्हा, डाक्टर राजेश कुमार सिन्हा, सुदेश कुमार सिन्हा ,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रीति श्रीवास्तव,सुबोध कुमार सिन्हा,प्रो सुधीर दास ,अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा ने भी खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

--ADVERTISEMENT--

--ADVERTISEMENT--

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

 --ADVERTISEMENT--

To Top