JMM : झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुजी शिबू सोरेन की जन्मदिन और दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाया गया, काटा गया केक, बाटा गया मिठाई

0

Chakradharpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर और प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन तथा दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाया गया। दिशुम गुरु की जन्मदिन पर केक काटा गया और मिठाई बाटा गया। जबकि दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि देकर नमन किए। मौके पर झामुमो नेता जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के लोगों द्वारा दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन पार्टी दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती मनाई गई। इस दौरान केक काटा गया। वहीं उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि गुरुजी के बताए हुए रास्ते पर चल कर झारखंड को स्वर्णिम रास्ते पर लेकर जाएं। मौके पर प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि मदन बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, दिनेश जेना, सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, मंटू गागराई, चमरु जामुदा , उपप्रमुख विनय प्रधान,कश्मीर कांडियांग, जयकुमार सिंहदेव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह सामड आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

--ADVERTISEMENT--

--ADVERTISEMENT--

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

 --ADVERTISEMENT--

To Top