झारखण्ड में धड़ल्ले से चल रहा अवैध लाटरी का खेल , Illegal lottery game running rampant in Jharkhand

0

झारखंड - झारखंड में अवैध लाटरी का खेल धड़ल्ले से जारी है। लाटरी संचालको को किसी का भय नहीं है। इस अवैध लाटरी में पुरुषों के साथ अब काफी संख्या में महिलाएं भी जुड़ गई है। झारखण्ड मे लाटरी का खेल कभी बंद नही होता है। लॉटरी का खेल आज भी बदस्तूर जारी है। इस बार झारखंड में बोर्ड के साथ-साथ हाइटेक तरीका भी अपनाया जाने लगा है। यहां मोबाइल के माध्यम से सट्टा में लोग पैसा लगा रहे है। भीड़भाड़ वाले इस राज्य की घनी आबादी के बीच चल रहे अवैध लॉटरी के धंधे के खिलाफ आम पब्लिक में पुलिस के उच्च अधिकारी के प्रति गलत संदेश जा रहा है। लोगों ने बताया कि अवैध लॉटरी के धंधे को लेकर कई बार शिकायत भी की गयी, किंतु पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि यहां सट्टे में प्रतिदिन लाखो का खेल होता है। इसमें सफेदपोश लोगों को संलिप्तता से सबकुछ मैनेज हो जाता है। सफेदपोश की पुलिस एवं प्रशासनिक खेने में पकड़ है, जिसका फायदा उठाकर में अपने संरक्षण में यहां लॉटरी का धंधा चलवा रहे हैं। बताया गया कि मोबाइल एवं छोटे बोर्ड में लॉटरी के नंबरों को लिखा जाता है, जिसे बारी-बारी से जाकर खेलने वाले लोग देखते हैं और उस पर दाव लगाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि पदि पुलिस-प्रशासन द्वारा इस अवैध कारोबार को नहीं रोका गया तो किसी न किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

--ADVERTISEMENT--

--ADVERTISEMENT--

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

 --ADVERTISEMENT--

To Top