ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाकलतोड़ीया में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, उर्फ मलखान सिंह ने जरूर मंदों , असहाय व बृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया । पूर्व विधायक के द्वारा आम जनमानस को ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों, असहाय और निर्धन महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है ओर आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से बचकर रहने एवं बड़ते कोविड से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का हमेशा पालन करने का भी अपील किया गया। मौके पर नुनु बाबु , मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।