ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिलदा स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाई गई। प्रदीप वर्मा फाउंडेशन के द्वारा स्वर्गीय बाजपेयी का जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस मौके पर बुजुर्ग, असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
भाजपा नेता डाक्टर भूषण चन्द्र मुर्मू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के अवसर पर सिलदा स्कूल परिसर में प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से आम जनमानस को ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों, असहाय और निर्धन महिलाओं को कंबल वितरण किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को देशबासी कभी भूला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलने का सपथ लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदीप वर्मा फाउंडेशन द्वारा इस तरह का कार्य सराहनीय है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष फटिक चन्द्र गोराई, जिला मिडिया सह प्रभारी मनोहर दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, एकल अभियान ईचागढ़ के संच प्रमुख फटीक महतो, वार्ड सदस्य सतेंद्रनाथ महतो, मलखान महतो, साब्बीर अंसारी एवं मंडल के बरिष्ठ कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।