चांडिल : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में लायंस क्लब द्वारा संचालित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो । मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि शक्ति की देवी माता काली के से प्रार्थना है कि पुरे ईचागढ़ विधानसभा वासियों को सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, यश व ख्याति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में बारह महीने में तेरह पर्व और पूजा त्यौहार है। यह हमारे प्राचीन आस्था का प्रतिक है। काली पूजा में हम मां काली के पूजा के साथ अन्नदाता गाय बैल का भी पूजा करते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया सुभाष सिंह, मुखिया वरुण कुमार सिंह, मुखिया कृष्णा सिंह पात्र, सुदर्शन गोराई, सुभाष महतो, गौतम सिंह पात्र, सुबोध चंद्र महतो, विश्वनाथ मंडल, हाड़ीराम सोरेन, लक्ष्मीकांत महतो, वैद्यनाथ महतो, तपन कुमार महतो, पवित्र महतो, निताई गोप आदि उपस्थित थे।
लायंस क्लब रघुनाथपुर के भव्य काली पूजा पंडाल का अतिथियों ने फीता काट कर किया उद्घाटन ,The guests inaugurated the grand Kali Puja pandal of Lions Club Raghunathpur by cutting the ribbon.
November 11, 2023
0
Share to other apps