Popular folk singer Badal Pal opened hospital in Bijulia - लोकप्रिय लोकगायक बादल पाल समाज सेवा के राह पर अग्रसर, बिजुलिया में खोल रहें अस्पताल गरीबों को मिलेगी कई सुविधा

0

झारखंड : वर्तमान समय में मनुष्य इतना अधिक व्यस्त हो गया है कि दिल से सेवा भावना को निकाल दिया है।निस्वार्थ भाव से मनुष्य जाति की सेवा करना परमपिता परमात्मा की सेवा के तुल्य है। परोपकार की आँच में ही मानव जाती रूपीय सोना निखरता है। मानव समाज की उन्नति की नींव परोपकार पर ही टिकी हुई है। इसीलिए प्रत्येक मनुष्य को बिना किसी स्वार्थ भावना के परोपकार करना चाहिए। मन में यही भावना लेकर चार राज्य पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम व ओड़िशा के लोकप्रिय लोक गायक बादल पाल ने झारखंड के बोकारो जिला के बिजुलिया में 'जी टी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर' खोल रहें हैं। इस अस्पताल में सभी रोगों का उत्तम चिकित्सा, प्रसव की सुविधा, सभी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक, ऑपरेशन थियेटर, आई सी यू सुविधा, ए सी केबिन, 24 घंटे दवा उपलब्ध, 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा, एक्स-रे सुविधा, सभी जांच सुविधा समेत सभी उच्च तकनीक प्रबंध उपलब्ध रहेगा। अस्पताल के 10 किलोमीटर परिधि के रोगियों को निशुल्क एंबुलेंस सुविधा दी जायेगी। गरीब मरीजों को निशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

10 अक्टूबर को जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो करेंगे अस्पताल का उदघाटन

10 अक्टूबर के भव्य उदघाटन समारोह में झारखंड के लोकप्रिय नेता, झारखंडी युवाओं की चहेता झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के कर कमलों से अस्पताल का उदघाटन किया जायेगा। इस संबंध में बादल पाल ने कहा कि हम सभी को मानव सेवा करने की ओर पहल करना चाहिए क्योंकि मानव सेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं हो सकती। आज के समय में कई जगह ऐसा देखा जाता है कि मानव मानव की सेवा करने की बजाय मानव के साथ दुर्व्यवहार करता है जिस वजह से समाज में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं और समाज पर इसका बहुत ही दुष्प्रभाव होता है। हम सभी को चाहिए कि हम मानव सेवा को ही सच्ची सेवा समझें। बादल पाल ने कहा कि मानव सेवा करने से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है और हम जीवन में अपने कार्य क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं, बहुत सारे हमारे दोस्त भी बनते हैं, हम किसी भी विकट परिस्थिति में होते हैं तो लोग हमारी मदद करने के लिए आगे आते हैं। मनुष्य को मानव सेवा के लिए चाहिए कि वह एक दूसरे से अच्छा व्यवहार बनाए, हमेशा सत्य बोले और अहिंसा के मार्ग पर चलें, दूसरों के साथ मीठी वाणी बोले और गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करें यही वास्तव में सच्ची सेवा होती है। मानव सेवा के उद्देश्य से ही अस्पताल का निमार्ण किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

--ADVERTISEMENT--

--ADVERTISEMENT--

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

 --ADVERTISEMENT--

To Top