jharkhandi bhasa khatiyani sangarsh samity बैठक में लोगों ने दिखाया समर्पण, टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक निर्णय"

0

दिनांक 30.10.2023, दिन सोमवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अन्तर्गत मारकमर्चा पंचायत का विस्तार किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता रोहित महतो तथा संचालन दशरथ महतो ने किया। इस बैठक में जिला पदाधिकरी लीलावती महतो,पांडव कुमार,अशोक चौधरी, सूरज कु० मुंडा, शैल देवी उपस्थित हुए। जिसमें कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष दशरथ महतो, उपाध्यक्ष देवेन्द्र महतो, सचिव रोशन कु० महतो, सह सचिव राजकिशोर महतो, कोषाध्यक्ष टेकलाल महतो, संगठन सचिव रोहितलाल महतो, मीडिया प्रभारी टेकलाल महतो, कार्य समिति के रूप में विजय कुमार, रविंद्र कुमार, राजकिशोर महतो, जगदेव महतो, रोहितलाल महतो, गोविंद कुमार, पुनित कुमार, जुगेश कु० महतो, हरिकिशोर महतो को बनाया गया। और इस बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पंचायत महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कमला देवी, उपाध्यक्ष मीना देवी, उपाध्यक्ष सबिता देवी, सचिव गीता देवी, सह सचिव अनिता देवी को बनाया गया। इस बैठक में कहा गया कि JBKSS के केंद्रिय अध्यक्ष आदरणीय श्री टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। ताकि लोग अपने हक़ और अधिकार के लिए गांव, समाज, टोला, प्रखंड, जिला, राज्य तथा देश में आवाज बनकर आगे आ सके । झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने से ही संभव है। इस बैठक में मुख्य रूप से पाण्डव कुमार, लीलावती महतो, अशोक कुमार, सूरज कुमार, रमेश कुमार महतो, दीपक महतो, लूमनाथ महतो, सुधीर महतो के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थिति थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

--ADVERTISEMENT--

--ADVERTISEMENT--

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

 --ADVERTISEMENT--

To Top